फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोणाचार्य द जिम के खिलाडिय़ों ने पॉवर लिफ्टिंग में जीते 16 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रोणाचार्य द जिम के खिलाड़ियों ने पॉवर लिफ्टिंग में जीते 16 पदक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नेचुरल स्ट्रांग पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से बहालगढ़ रोड पर 5 व 6 जनवरी को नेशनल बैंच प्रेस पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जहां द्रोणाचार्य द जिम के खिलाड़ियों ने पॉवर लिफ्टिंग में 16 पदक जीते। जिसमें जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात के 203 खिलाडिय़ों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। प्रतियोगिता के स्ट्रांगमैन का खिताब हरियाणा के हेमंत शर्मा व मास्टर कैटेगरी में दिल्ली के सूरज ने जीता। स्ट्रांग वूमैन का खिताब महाराष्ट्र की आशा हरि थाना को मिला। चैंपियनशिप में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी सुरेंद्र पंवार व उनके पुत्र ललित पंवार रहे। समापन समारोह में खरखौदा के डीएसपी डा. अर्पित जैन बतौर मुख्यातिथि रहे। प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य द जिम के खिलाड़ियों ने पॉवर लिफ्टिंग में 16 पदक जीते। इस दौरान लक्की सचदेवा, त्रिशा, ज्योति लथूरा, पूजा दहिया, हिना मुखी, सोनिया आंतिल, सोनिया तनेजा, गीता गुलिया, दिव्या, किशोर कुमार व विक्रम ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं भूमिका सचदेवा, संदीप, नीतिन शर्र्मा ने सिल्वर मेडल जीता। इसी तरह भूपेंद्र सचदेवा व चंद्रशेखर ने कांस्य पदक जीता। इस दौरान नेचुरल स्ट्रांग पॉवरलिफ्टिंग फेडरेशन के प्रेसीडेंट जुगल धवन, महासचिव किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सचदेवा, मैंबर अरूण गर्ग, वरूण मुखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें