फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षा को मिलकर करने होंगे प्रयास : योगेश्वर दत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरक्षा को मिलकर करने होंगे प्रयास : योगेश्वर दत्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि गोरक्षा को लेकर सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। भारतवर्ष में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है।
वह गांव बलि ब्राह्मणन स्थित गोशाला में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़ कर दान दिया। कार्यक्रम में योगेश्वर दत्त ने कहा कि गाय का दूध अमृत के समान है। इस दौरान उन्होंने 1 लाख 1 हजार रुपये दान दिया। कार्यक्रम में पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. केसी बांगड़ ने 51 हजार रुपये दिए। वार्षिकोत्सव में हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला भी पहुंचे। उन्होंने गोशाला में एक शेड बनवाने की घोषणा के साथ एक लाख रुपये का दान दिया। कार्यक्रम में गांव बलि ब्राह्मणन के सरपंच मुकेश कुमार, गांव लाठ के सुरेश ढोचक, गांव भैंसवाल कलां के डॉ. उमेद सिंह, मास्टर रामनारायण लाठ, गांव जाटी कलां के डॉ. सतीश चंद्र, गांव घिलौड़ के रमेश खत्री, गांव जोली के सरपंच राजेंद्र, महावीर जौली और पट्टी कलियाना के विनय वत्स, लोक गायक मास्टर सतबीर के परिजनों ने सहयोग राशि दी। कार्यक्रम में भगत धारा सिंह व गोशाला के अध्यक्ष प्रेम सिंह, कोच रणबीर चहल, हरिओम शर्मा, रामनिवास लाठ, आजाद लठवाल, नीटू मलिक, मन्नू आंवली, कैप्टन जिले सिंह, सुरेंद्र लठवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें