अमर उजाला ब्यूरो
राई। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल तुषीर ने कहा कि आठ जुलाई को रोहतक में किसानों की कर्जमाफी और पंचायत प्रतिनिधियों को उचित मानदेय, पेंशन दिलाने के लिए वित्तमंत्री के आवास का घेराव करेगी। वह राई स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अनिल तुषिर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सरपंचों को बंधवा मजदूर बना रखा है। सरपंचों को गांव के विकास के लिए ग्रांट देने की बजाए केवल उनकी ट्रेनिंग कराई जा रही है, जिसका कोई औचित्य नही है। ग्रांट के अभाव में विकास के सभी कार्य अटके पड़े है। उन्होंने पंचों और सरपंचों से आठ जुलाई को वितमंत्री के आवास का घेराव करने के लिए आने का आह्वान किया। इस दौरान सतपाल मलिक, सरोज राठी, बलजीत तुषीर, हवासिंह आंतिल, दिनेश, कर्मबीर तुषीर, सुरेश आदि मौजूद रहे।