फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाधान शिविर में पहुंची 80 शिकायतें, अधिकतर का मौके पर किया समाधान

Fri, 28 Jun 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनते उपायुक्त डॉ. मनोज कु
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में शुक्रवार को जिला प्रशासन के पास 80 शिकायतें आईं। इनमें अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया। जो शिकायतें रह गई, उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके। शिविर में आने वाले शिकायतों को नंबर अलॉट किया जाता है व इसकी नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। सभी विभागों की तरफ से जिन भी शिकायतों का समाधान किया जाता है, उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट जिला मुख्यालय में भेजी जाती है। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीसीपी नरेंद्र सिंह, नगराधीश पूजा कुमारी, डीआरओ हरिओम अत्री तथा डीडीपीओ जितेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें