फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 8 एमएम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव ने बढ़ाई आफत

Sun, 10 Sep 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33- समता चौक के पास हुए जलभराव के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। उपमंडल में शनिवार दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। क्षेत्र में हुई आठ एमएम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं विभिन्न स्थानों पर हुआ जलभराव आफत बना रहा। सड़कों व गलियों में जलभराव होने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
आसमान पर सुबह से ही बादल छाए हुए थे, लेकिन दोपहर बाद अचानक गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर हुई बारिश से गोहाना के समता चौक, पुरानी अनाज मंडी, सिविल रोड, जींद रोड व सोनीपत रोड आदि पर जलभराव हो गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 24 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत शहर में छाए रहे बादल
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शनिवार को आसमान बादलों से घिरा रहा, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर धूप नहीं निकलने से शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि उमस से ज्यादा राहत नही मिली।
बारिश से कुछ क्षेत्रों में जलभराव हुआ है। सफाई कर्मचारियों को नालियों की सफाई के लिए भेज दिया गया था। कुछ समय बाद शहर में हुआ जलभराव उतर गया था।

- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें