फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 7वीं राज्यस्तरीय सब जूनियर रग्बी प्रतियोगिता 28 को

Thu, 25 Jan 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
कर्नल अशोक मोर के साथ रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष सर्विंदर डबास। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में 28 जनवरी को राज्यस्तरीय रग्बी सब जूनियर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें सभी जिलों के करीब 450 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष सर्विंदर डबास ने बुधवार को मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल के निदेशक कर्नल अशोक मोर से मुलाकात की और खेल मैदान का जायजा लिया।
विज्ञापन




कर्नल अशोक मोर ने बताया कि रग्बी दुनिया भर में एक लोकप्रिय खेल है। जिसे लोग लिंग, उम्र या आकार की परवाह किए बिना खेलते हैं। विश्व रग्बी को पहले अंतरराष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल बोर्ड (आईआरएफबी) और अंतरराष्ट्रीय रग्बी बोर्ड (आईआरबी) कहा जाता था। वर्ष 1886 से रग्बी यूनियन के लिए शासी निकाय रहा है। वर्तमान में इसके 116 देश पूर्ण सदस्य और 18 सहयोगी सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में प्रतियोगिता को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। स्कूल में आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें