फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईएमएस चिकित्सक के खाते से 76000 रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले बीईएमएस चिकित्सक के खातों से 76000 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। जब चिकित्सक ने अपने बैंक खातों की स्टेटमेंट निकलवाई तो उन्हें आनलाइन ठगी का पता लग सका। जिस पर सिविल लाइन थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्र्ड कालोनी निवासी कर्म योगी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पिता के साथ पतंजलि क्लीनिक सोनीपत में काम करते हैं। उनके खाते ओबीसी बैंक की फाजिलपुर शाखा और सेक्टर-14 की पीएनबी शाखा में है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने बैंक खातों की स्टेटमेंंट निकलवाई तो खातों से 76000 रुपये गायब मिले। जब उन्हें इसका पता लगा तो पुलिस को शिकायत दी। उनका कहना है कि उन्होंने किसी को खातों की जानकारी नहीं दी है। उसके बावजूद खातों से नकदी निकल गई। पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें