फोटो : सोनीपत के एडीआर सेंटर में स्वास्थ्य जांच कराते लोग। स्रोत: प्राधिकरण
- फोटो : Samvad
सोनीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से शुक्रवार को एडीआर सेंटर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह की ओर से किया गया। चिकित्सा टीम में डॉ. श्रेय अखिल (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अभिमन्यु कुमार, डॉ. प्रवेश मुद्गिल (अस्थि रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. आकाश शामिल रहे। नर्सिंग स्टाफ में रीतु, सोनिया एवं अरुण ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर के दौरान 76 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। संवाद