महिला विवि में 25 और 26 को होगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी
गोहाना। सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में उभरते प्रतिमान विषय पर गांव खानपुर कलां स्थित भक्त फूल सिंह महिला विवि में 25 और 26 मार्च को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में देश व विदेशों से करीब 200 विद्वान व शोधकर्ता शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की संरक्षक महिला विवि की कुलपति प्रो. सुषमा यादव होंगी व जबकि संयोजन विवि के समाज विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुरेंद्र मोर का रहेगा। संगोष्ठी में शोधपत्रों के संकलन से एक पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा।