फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन दहिया बनीं मुरथल कॉलेज की प्राचार्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। राजकीय कन्या महाविद्यालय मुरथल की प्राचार्या का कार्यभार डॉ. सुमन दहिया ने संभाल लिया है। कॉलेज स्टाफ ने उन्हें कार्यभार संभालने पर बधाई दी। प्राचार्या डॉ. सुमन ने कहा कि छात्राओं का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा कॉलेज की छात्राओं की सुविधाएं के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। इसके लिए कालेज स्टाफ का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से कोई भी समस्या होने पर उन्हें अवगत करवाने की बात कही। डॉ. सुमन का महाविद्यालय से पुराना नाता रहा है। वह कॉलेज में बतौर हिंदी की प्रोफेसर रह चुकी हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कालेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


फोटो 11- डा. सुमन दहिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें