सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड स्थित एक मंदिर का दानपात्र तोड़कर चोर 70 हजार रुपये चोरी कर लिए।
श्री सत धर्म मंदिर समिति के प्रधान प्रेमनाथ परूथी ने पुलिस को बताया कि उनको सूचना मिली थी कि मंदिर के हाॅल के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दानपात्र का भी ताला टूटा हुआ था। चोर दानपात्र से 70 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जाएगी। संवाद