सोनीपत। कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। जिले में मंगलवार को सात संक्रमित मिले हैं और 10 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 68 है। दूसरी ओर बाजारों में लोग बिना मास्क लगाए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 371 लोगों की कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर के सैंपल लिए गए। रैपिड एंटीजन टेस्ट 89 हुए, इनमें से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली। आरटीपीसीआर की पुरानी 305 रिपोर्ट में से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इससे संक्रमण दर 2.30 फीसदी रही। सभी संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।