फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 9 घंटे में पकड़ी 69 बिजली चोरी, 15.28 लाख का किया जुर्माना

Wed, 07 Feb 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में बिजली चोरी पकड़ने के लिए मीटर की जांच करते बिजली कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली निगम व हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की संयुक्त टीम ने सोमवार रातभर जांच अभियान चलाया। टीम ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए 9 घंटे तक कई स्थानों पर छापा डाला और 69 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी करने वालों पर 15.28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। लाइन पर कुंडी डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं ने अगर जल्द जुर्माना जमा नहीं कराया तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में उपभोक्ता रॉड, हीटर, गीजर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ज्यादा राशि के बिलों से बचने के लिए लोग बिजली चोरी करना शुरू कर देते हैं। रात के समय लोग कुंडी डालकर बिजली चोरी करते हैं। इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है और लोड बढ़ जाता है। इससे निगम को घाटा भी झेलना पड़ता है। बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए बिजली निगम की ओर से टीमों का गठन किया गया। अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर ने सभी कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंता और हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के इंचार्ज इंस्पेक्टर जनक सिंह ने अपनी टीमों को निर्देश दिए। बिजली निगम व हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीमों ने सोमवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक विभिन्न जगहों पर छापा डाला। इस दौरान टीम ने 69 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी और कार्रवाई करते हुए 15.28 लाख रुपये जुर्माना किया गया।
अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर अपनी टीमों से हर तीन घंटे में जानकारी लेते रहे। मंगलवार को तड़के पांच बजे तक चली कार्रवाई में 69 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान कुंडी कनेक्शन के जरिये बिजली चोरी करने वालों के सबूत जुटाए गए। 48 घंटे के अंदर जुर्माना नहीं भरने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


उपमंडल क्षेत्र चोरी पकड़ी जुर्माना

मुरथल 3 76 हजार रुपये

सब अर्बन गन्नौर 4 95 हजार रुपये

सिटी गन्नौर 4 1.20 लाख रुपये

खरखौदा 10 1.79 लाख रुपये

बहालगढ़ 4 1.03 लाख रुपये

भठगांव 3 56 हजार रुपये

सैदपुर 3 48 हजार रुपये

सिटी गोहाना 4 1.05 लाख रुपये

सब अर्बन गोहाना 6 1.02 लाख रुपये

कथूरा 4 55 हजार रुपये

फरमाणा 5 90 हजार रुपये

शहर सोनीपत 2 34 हजार रुपये

औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत 4 1.05 लाख रुपये

मॉडल टाउन 2 28 हजार रुपये

राई 3 92 हजार रुपये

कुंडली 8 2.40 लाख रुपये



वर्जन

बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई के लिए बिजली निगम व हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की संयुक्त टीमों ने रातभर अभियान चलाया। इस दौरान 69 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई और उन पर 15.28 लाख रुपये जुर्माना किया गया है। रोहतक विजिलेंस थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 48 घंटे में अगर जुर्माना जमा नहीं कराया तो उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।-गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें