फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 6.83 एमएम बारिश ने बढ़ाई किसानों की धड़कन

Fri, 31 Mar 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है और शाम होते ही बारिश शुरू हो गई। मौसम में अचानक आए बदलाव ने किसानों की धड़कन बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि पहले हुई बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था, अब अगर बारिश लगातार जारी रहती है तो शेष फसल भी खराब हो जाएगी। वीरवार शाम 7 बजे तक जिले में 6.83 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इसमें सबसे अधिक बारिश राई व खरखौदा क्षेत्र में हुई। यहां 14-14 एमएम बारिश दर्ज की गई। अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी जारी रही।
मौसम विशेषज्ञों ने मार्च माह के अंत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के पहले ही आसार जता दिए थे। वीरवार को सुबह जहां तेज धूप खिली थी। वहीं दोपहर को आसमान पर बादल छाने लगे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई जो देर रात तक जारी रही। जिले में कुछ स्थानों तेज बारिश हुई। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि पहले हुई बारिश के चलते उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा था। अब अगर बारिश लगातार जारी रहती है तो शेष फसल भी खराब हो जाएगी। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आई है। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार तक आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरा पानी
जिले के अधिकतर क्षेत्रों में जहां बूंदाबांदी जारी रही, वहीं खरखौदा व राई क्षेत्र में तेज बारिश हुई। जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई। राई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर भी पानी भर गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी भरने से एनएचएआई के पानी निकासी के दावे भी धरे रह गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी भरने से वाहन रेंगकर चलते रहे। जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति भी बनी।
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश
सोनीपत : 04 एमएम
गन्नौर : 02 एमएम
गोहाना : 05 एमएम
खरखौदा : 14 एमएम
खानपुर कलां : 02 एमएम
राई : 14 एमएम

पहले हुई बारिश से गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा था। अब बारिश लगातार जारी रहती है तो फसलों पर विपरित प्रभाव पड़ेगा।
किसान खेत में पानी एकत्रित न होने दें। अगर किसी के खेत में पानी भरा है तो उसकी निकासी का जल्द प्रबंध करें। डॉ.अनिल सहरावत, उप निदेशक कृषि विभाग

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है। जिसकी वहज से बारिश हुई। शनिवार तक आसमान में बादल छाने व बारिश होने के आसार बने हुए हैं। डॉ.प्रेमदीप सिंह, वैज्ञानिक, कृषि विकास केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें