सोनीपत। रामजस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। परीक्षा में शामिल 260 विद्यार्थियों में से 67 ने मेरिट में जगह बनाई है। बाकी विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य ललित कौशिक ने बताया कि कंप्यूटर साइंस विषय में लक्ष्मी व आशा और अंग्रेजी में तनु ने 100 में से 100 अंक हासिल किए है। साथ ही अंशिका ने 500 में से 486 अंक के साथ विद्यालय में प्रथम, लक्ष्मी ने 482 अंक के साथ द्वितीय व आशा ने 477 अंक के साथ तीसरा स्थान पाया है।