सोनीपत। नागरिक अस्पताल में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर लगाया जा रहा है। शुक्रवार को गन्नौर खंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 65 दिव्यांग विद्यार्थियों की दिव्यांगता जांच की गई। नोडल अधिकारी डॉ. अतर सिंह ने बताया कि जल्द विद्यार्थियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे, जिससे वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
शिविर में सोनीपत खंड के दिव्यांग विद्यार्थियों को उनके विशेष शिक्षक व माता-पिता लेकर पहुंचे। मेडिकल बोर्ड के 13 सदस्यीय टीम ने दिव्यांग विद्यार्थियों की जांच की। टीम में डॉ. अंजलि, डॉ. विशाल, डॉ. विपिन दलाल, डॉ. दीपक मलिक, डॉ. प्रदीप लाकड़ा, डॉ. पूनम, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. नवदीप, डॉ. राकेश, डॉ. श्रेय, डॉ. सुशील, डॉ. लतिका दलाल, डॉ. विकास चहल शामिल रहे। चिकित्सकों ने विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से संबंधित विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया। शिविर में सहायक परियोजना समन्वयक रुपेंद्र पूनिया, अमित भनवाला, शिक्षक सुनील कुमार, सागर, शीला सहरावत, सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य संजीव दहिया व अन्य स्टाफ कर्मी मौजूद रहे।