सोनीपत। नागरिक अस्पताल में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर लगाया जा रहा है। तीसरे दिन वीरवार को सोनीपत खंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 62 दिव्यांग विद्यार्थियों की दिव्यांगता जांच की गई। नोडल अधिकारी डॉ. अतर सिंह ने बताया कि जल्द ही विद्यार्थियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे, जिससे वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
सोनीपत खंड के दिव्यांग विद्यार्थियों को उनके विशेष शिक्षक व माता-पिता शिविर में लेकर पहुंचे। मेडिकल बोर्ड के 13 सदस्यीय टीम ने दिव्यांग विद्यार्थियों की जांच की। टीम में डॉ. अंजलि, डॉ. विशाल, डॉ. विपिन दलाल, डॉ. दीपक मलिक, डॉ. प्रदीप लाकड़ा, डॉ. पूनम, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. नवदीप, डॉ. राकेश, डॉ. श्रेय, डॉ. सुशील, डॉ. लतिका दलाल, डॉ. विकास चहल शामिल रहे।
डॉ. अतर सिंह ने बताया कि शिविर में राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्री प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। रोहतक से पहुंची क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. सुमन हुड्डा ने मानसिक रूप से कमजोर बच्चों का मूल्यांकन किया। उन्होंने बताया कि यह शिविर 31 अगस्त तक जारी रहेगा। शिविर में सहायक परियोजना समन्वयक रुपेंद्र पूनिया, अमित भनवाला, शिक्षक सुनील कुमार, सागर, शीला सहरावत, सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य संजीव दहिया व अन्य स्टाफ कर्मी मौजूद रहे।
फोटो 13. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में लगे शिविर के दौरान दिव्यांगता जांच कराने के लिए फार्म भर