फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आज से शुरु होगी खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू होगी खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

गोहाना। बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में वीरवार से दो दिवसीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजीव महेंद्रू ने बताया कि प्रतियोगिता में 100, व 800 मीटर की दौड़, 400 मीटर की रिले दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉट-पुट, जैवलिन थ्रो, ऊंची व लंबी कूद, खो-खो व क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 8 मार्च को छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जाएगा। जिसमें डांस, पंजाबी डांस, हरियाणवीं एकल नृत्य आदि प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिता में डॉ. उमा गर्ग, डॉ. सुनील यादव, डॉ. सरिता यादव, खेल निदेशिका डॉ. दीपिका, तकनीकी अधिकारी रामाप्रसाद व डॉ. सुनील यादव का सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें