फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा से दुष्कर्म करने का आरोपी मकान मालिक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर के महम रोड स्थित कॉलोनी की रहने वाली महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी मकान मालिक को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी समालखा के गोल्डन पार्क का रहने वाला प्रेम सिंह है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महम रोड स्थित कॉलोनी की रहने वाली 45 वर्षीय विधवा ने 15 जून को थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है कि वह प्रेम सिंह के मकान में किराए पर रह रही है। विधवा ने आरोप लगाया था कि मकान मालिक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। महिला का आरोप था मकान मालिक की उस पर लंबे समय से बुरी नजर थी। उसने मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई दल सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेम सिंह को फव्वारा चौक गोहाना से काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें