फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने परखी निर्माण सामग्री की गुणवता

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने परखी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। एसडीएम सुरेंद्र दून ने बुधवार को गन्नौर शहर में सफाई व्यवस्था और दूषित पानी की निकासी का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने नगरपालिका के विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गंदे नालों की सफाई की जांच करते हुए नपा अधिकारियों को नियमित रूप से सभी नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नालों को साफ रखने में पूर्ण सहयोग दें। इसके बाद एसडीएम ने वार्ड-17 में चौपाल में चल रहे निर्माण को भी देखा। उन्होंने ईंटों और अन्य सामग्री की गुणवत्ता को चेक किया। एसडीएम ने गढ़ी झंझारा रोड और शाहपुर तगा में भी विकास कार्य देखे। इस दौरान उन्होंने पानी की बर्बादी करने वाले लोगों को भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें