फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गर्मी से पहले 6 फीडर होंगे चालू, 20 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

Sat, 27 Jan 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए बिजली निगम की तरफ से छह फीडर शुरू किए जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं को गर्मी में ओवरलोड व बिजली के अघोषित कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली अधिकारियों का कहना है कि फीडरों को चालू करने के लिए औपचारिकता पूरी की जा रही हैं। इन फीडरों को अप्रैल से पहले चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गर्मी के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की खपत बढ़ जाती है। जिससे फीडर ओवरलोड हो जाते हैं और ब्रेक डाउन होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। जिसके चलते लोगों को बिजली के अघोषित कटों को सामना करना पड़ता है। अब बिजली निगम ने गर्मी से पहले छह नए फीडर चालू करने का निर्णय लिया है। बिजली निगम की ओर से समता फीडर, विष्णु नगर, रिंढाना, नगर एपी, गोहाना एपी, खेडी एपी फीडर को चालू किया जाएगा। इसके बाद ब्रेक डाउन होने की समस्या से निजात मिलेगी और करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को इन फीडरों का फायदा मिलेगा। इसके लिए बिजली निगम की तरफ से औपचारिकता पूरी की जा रही हैं।

इंसेट
बिजली कट लगने से पहले दिया जाएगा मैसेज

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस बार उपभोक्ताओं को बिजली किल्लत का सामना नहीं करना होगा। बिजली कट लगने से पहले उपभोक्ता के मोबाइल नंबर से कट की सूचना मैसेज के माध्यम से दी जाएगी। ताकि उपभोक्ता को परेशानी न हो। बिजली की शिकायत मिलने पर इसका समाधान जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

बिजली निगम की तरफ से गर्मी से पहले छह नए फीडर को चालू किए जाएंगे। इसके लिए औपचारिकता पूरी की जा रही है। इन फीडरों की जल्द ही चालू होने की उम्मीद है। उसके बाद उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।-राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें