फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एएनएम-जीएनएम के 48 पदों के लिए 534 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 18 Mar 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल सर्जन कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को परीक्षा हुई। इस दौरान एएनएम और जीएनएम के 48 पदों के लिए दो शिफ्टों में 534 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे थे। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट पहुंचे। परीक्षा के बाद सभी उत्तर पुस्तिका को सील करवा दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। जिले में एएनएम के 25 व जीएनएम के 23 पदों पर भर्ती की जानी है। शुक्रवार सुबह पहली शिफ्ट में एएनएम पद पर परीक्षा हुई। जिसमें परीक्षा देने के लिए 284 अभ्यर्थी पहुंची। दोपहर बाद दूसरी शिफ्ट में जीएनएम के पद परीक्षा कराई गई। जिसमें 250 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 534 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए सोनीपत के अलावा विभिन्न जिलों से पहुंची थी। पहले पद से संबंधित विषय पर आधारित परीक्षा 20 मिनट के लिए हुई। इसके बाद 10 मिनट की कंप्यूटर परीक्षा हुई। अब प्रशासन की ओर से गठित समिति परिणाम जारी करेगी। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें