फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 5.21 लाख बच्चों व प्रजनन आयु की 27176 महिलाओं को खिलाई दवा

Thu, 19 Sep 2024 08:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09. डॉ. आशा सहरावत, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत बुधवार को 5.21 लाख बच्चों और प्रजनन आयु की 27176 महिलाओं को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। जिला नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बच्चों को टेबलेट खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा व उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने बच्चों को टेबलेट खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं, मोहाना के राजकीय स्कूल से रैली निकालकर बच्चों में कृमि मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

वीरवार से ईंट-भट्ठा और मजदूरी कर रहे परिवारों के बच्चों को भी एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी। पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाती है। बगैर टेबलेट खाए कोई भी बच्चा नहीं रहे इसके लिए विभाग ने योजना तैयार की है। पहले ही दिन स्वास्थ्य विभाग ने 85 फीसदी लक्ष्य पूरा करने का दावा किया है। जिससे बच्चों का स्वास्थ्य उत्तम रहें और बच्चों को आगे बढ़ने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आए। उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने बताया कि जो बच्चे बीमार हैं, जो महिलाएं गर्भवती हैं या स्तनपान करती है। उनको एल्बेंडाजोल की टेबलेट नहीं खिलाई गई। 1 से 19 साल तक के बच्चों को यह टेबलेट खिलाई गई।किसी कारणवश जो बच्चे व महिला वंचित रह गए हैं, उन्हें 24 सितंबर को टेबलेट खिलाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मंजू गर्ग, प्रधानाचार्य संजीव दहिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. पंकज सांगवान, डॉ. सोनिया, एसटीआई काउंसलर सुरेंद्र कुमार समेत अन्य स्टाफ कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें