26जेएनडी35: शिकायत बताने वाले की समाधान शिविर मे लगी भीड। संवाद
नरवाना। लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुधवार को तहसीलदार निखिल सिंगला की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जनसाधारण की समस्याएं सुनी। बुधवार को समाधान शिविर में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों के समाधान के लिए चार, बुढ़ापा पेंशन से संबंधित पांच आवेदन प्राप्त हुए। परिवार पहचान पत्र से संबंधित 16 शिकायतें व विभिन्न प्रकार कि समस्याओं से संबंधित 27 शिकायतें मिलीं।
तहसीलदार निखिल सिंगला ने बताया यह शिविर प्रत्येक कार्य दिवस को सुबह नौ से 11 बजे तक निरंतर आयोजित किए जाएंगे। जिसका उद्देश्य आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर समाधान करना है ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का बराबर लाभ मिल सके और समस्याओं के समाधान से जनसाधारण को राहत पहुंचे। उन्होंने बताया कि बुधवार को समाधान शिविर में नरवाना उपमंडल में कुल 52 शिकायते प्राप्त हुई है। शिविर में एसडीओ बिजली विभाग रामपाल दहिया, एसडीओ सिचाई विभाग सुखदर्शन सिंह, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग नवीन कुमार, जेई सोमवीर व विकास तहसील कल्याण अधिकारी संतरो देवी, एमई रमनदीप सिंह मौजूद थे।