विश्व कल्याण सरोवर में कल होगा स्वपरिवर्तन पर कार्यक्रम
सोनीपत। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 3 मार्च को विश्व कल्याण सरोवर में राजयोग द्वारा स्वपरिवर्तन विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्मकुमारी शिवानी बहन शिरकत करेंगी और सामूहिक राजयोग ध्यान अभ्यास कराकर आंतरिक शांति व शक्ति की अनुभूति कराएंगी। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कविता जैन व विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएम के मीडिया सलाहकार शिरकत करेंगे। बीके सतीश ने बताया कि ब्रह्मकुमारीज दिल्ली करोल बाग सेवा केंद्र प्रभारी बीके पुष्पा बहन आध्यात्मिक प्रवचन करेंगी।