स्टेट योग चैंपियनशिप में सोनीपत की ब्वॉयज टीम विजेता
सोनीपत। महेंद्रगढ़ में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां योग इवेंट के दौरान सोनीपत की अंडर-17 की ब्वॉयज टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। योग प्रतियोगिता में दून स्कूल के छात्र मन्नू व यश सैनी, लिटल एंजल्स स्कूल से आसिफ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीसवां मील से संजीत व साहिल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ताजपुर के छात्र वीरसिंह व धीरज ने सोनीपत टीम की ओर से हिस्सा लिया। शिक्षा विभाग के एईओ सेवा राम ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की बदौलत सोनीपत टीम का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। वहीं लड़कियों में अंडर-19 आयु वर्ग में नेहा का भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। प्रतियोगिता में टीम इंचार्ज आचार्य प्रवीण कुमार, अमित सूर्यवंशी व रविता भी शामिल रहे।