दुकान से हजारों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। शहर की सारंग रोड स्थित दुकान से चोर हजारों का सामान ले गए। ईदगाह कालोनी निवासी रफीक खान ने बताया कि चोर उसकी दुकान में घुसकर अंदर से हजारों रुपये का सामान ले गए। सुबह उसे चोरी का पता लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।