फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रधान महालेखाकार के घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव लड़सौली में चोरों ने चंडीगढ़ में कार्यरत प्रधान महालेखाकार के घर का ताला तोड़ कर उसमें रखे 50 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। बड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में प्रधान महालेखाकार के पद पर कार्यरत लड़सौली निवासी अजय कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह में गए थे। घर पर उनके पिताजी रघबीर सिंह रह गए थे। उनके पिता 24 फरवरी की सुबह 9 बजे घर का ताला लगा कर अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। अजय कुमार ने बताया कि वह 24 फरवरी की शाम करीब 5 बजे शादी से वापस घर आए तो उन्हें घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा नहीं मिला। वह जब घर के अंदर घुसे तो घर के अंदर दरवाजों पर लगे ताले टूटे थे व सामान इधर-उधर बिखरा मिला। जांच करने पर घर से 50 हजार रुपये की नकदी और सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र, दो जोड़े सोने के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की पायल, 15 सिक्के चांदी और अन्य आभूषण के चोरी कर ले गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को भी बुला कर नमूने एकत्रित करवाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें