फोटो - सोनीपत मोड़ पर शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। सोनीपत मोड़ स्थित परशुराम स्मारक के नजदीक भागराम ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 50 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में सीएम राजेश भारद्वाज ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवाओं को प्रत्येक तीन माह बाद रक्तदान करना चाहिए। आयोजक सुरेंद्र विश्वास ने बताया कि शिविर में सतीश शर्मा, अंशुल, पवन, मनजीत, नवीन, हर्ष, अनूप, नीरज, मीनू कुमार, जोगेंद्र, रोहित शर्मा और नीतेश समेत 50 लोगों ने रक्तदान किया। संवाद