फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वैच्छिक अंगदान जागरूकता के लिए निकाली 5 किलोमीटर लंबी पदयात्रा

Tue, 03 Oct 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
स्वैच्छिक अंगदान जागरूकता के लिए पदयात्रा निकालते मेयर निखिल मदान साथ हैं रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के गेटवे स्कूल प्रांगण में रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अरडेंट की तरफ से सोमवार को स्वैच्छिक अंगदान विषय पर शहरवासियों में जागरूकता बढ़ाने को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्य्रकम में नगर निगम मेयर निखिल मदान ने बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लिया। उपहार ए जिंदगी नाम से 5 किलोमीटर लंबी पदयात्रा (वॉकथॉन) निकाली गई। मेयर निखिल मदान के साथ बड़ी संख्या में शहरवासियों व रोटरी स्वयंसेवकों ने इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पदयात्रा गेटवे प्रांगण से शुरू होकर सेक्टर 15 के बाहरी रास्ते से होते हुए एमजी मॉल के आगे पहुंची। जिसके बाद सेक्टर 14 -15 डिवाइडिंग रोड से होते हुए यात्रा ने सेक्टर 12 -15 डिवाइडिंग रोड पर प्रवेश किया और दोबारा से गेटवे स्कूल प्रांगण में पहुंच कर यात्रा का समापन किया गया। मेयर मदान ने कहा कि स्वैच्छिक रूप से अंगदान करना मानवता का कार्य है। आज भी हमारे समाज में अंगदान जैसे विषयों पर लोगों को बेहद कम जानकारी है। इस कार्यक्रम के बाद लोगों में इस विषय पर जागरूकता आएगी।
कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों का रोटरी क्लब की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष निखिल चुघ, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रियातोष गुप्ता, सचिव पुनीत जग्गा, प्रोजेक्ट चेयर एकता जयंत बिदानी, कोऑर्डिनेटर संदीप आहूजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें