फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के 182 महाविद्यालय में 4618 प्रोफेसरों के पद खाली : संदीप मलिक

Thu, 13 Jun 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप मलिक ने कहा कि प्रदेश के 182 राजकीय महाविद्यालयों में प्रोफेसर के 7986 पदों में से 4618 रिक्त हैं। सबसे ज्यादा अंग्रेजी के 625 और भूगोल के 500 पद खाली हैं। कॉमर्स के 314, गणित के 195, बॉटनी के 118, रसायन विज्ञान के 229, कंप्यूटर साइंस के 218 पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने प्रोफेसर की भर्ती की ओर ध्यान ही नहीं दिया है। भाजपा शिक्षा के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह तीन महीने में 50 हजार नौकरी देने के वादा कर रहे हैं, लेकिन जो काम भाजपा पांच साल में नहीं कर सकी। वह काम तीन महीनों में करने का वादा कर युवाओं को बरगलाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश के युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें