फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत 44 आरोपी दबोचे

Mon, 24 Mar 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया। अभियान के तहत 3 नए मुकदमे दर्ज किए और विभिन्न वारदातों में शामिल 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, जिले में 88 टीमों में नियुक्त 564 जवानों ने अभियान चलाते हुए 44 आरोपियों को दबोचा। विशेष ऑपरेशन के दौरान शस्त्र अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से एक डोगा गन व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। एक अन्य मामले में 10 बोतल शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत छह उद्घोषित व 23 बेलजंपरों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों की तलाशी, नियमों की अवहेलना पर 108 चालान भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें