फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद में नीरू बनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक खेलकूद में नीरू बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन

सोनीपत। टीकाराम शिक्षा महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीआरए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह खत्री ने बतौर मुख्यातिथि किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद शिक्षा के साथ हमारे जीवन का अहम हिस्सा होते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र सिंह खत्री का स्वागत किया व खेल गतिविधियों के बारे में बताया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिता करवाई गईं। नीरू को 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो व लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। जबकि शॉटपुट में अन्नू प्रथम रही। विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस दौरान बीईओ पुष्पा शर्मा, डॉ. बलबीर सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें