13 से सुनी जाएंगी पूर्व सैनिकों की समस्याएं
सोनीपत। जिला सैनिक व अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए सभी खंड स्तर पर 13 से 16 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जहां पेंशन व अन्य समस्याओं के समाधान के अलावा सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए लाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। जिला सैनिक व अर्द्धसैनिक कल्याण अधिकारी मेजर डीपीएस बधवार ने बताया कि इस बार सीएम मनोहर लाल ने निर्देश दिए हैं कि सैनिकों के कल्याण के लिए सब ब्लॉक/डिविजन स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 13 जनवरी को गन्नौर स्थित नई अनाज मंडी) में, 14 जनवरी को ईसीएचएस खरखौदा में, 15 जनवरी को सुबह के समय सैनिक रेस्ट हाउस गोहाना में व दोपहर 2 बजे गांव कथूरा में और 16 जनवरी को सीएसडी कैंटीन सोनीपत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।