फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नकदी व मोबाइल फोन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी उजाले खां में चोर एक घर से नकदी व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। परिवार के लोग जब सुबह सोकर उठे तो घर का सामना बिखरा पड़ देखकर उनके होश उड़ गए। उनके देखने पर घर से नकदी व एक मोबाइल फोन गायब मिला। महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। गांव गढ़ी उजाले खां की महिला मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात उनका परिवार खाना खाने के बाद मेन गेट पर ताला लगाकर सोया था। वह रविवार सुबह सोकर उठे तो अंदर जाकर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने घर में सामान को देखा तो घर से 10 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन गायब मिले। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और इसमें छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें