गन्नौर। दवा के धोखे में जहर निगलने से पांची जाटान निवासी एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सौंप दिया। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि पांची जाटान निवासी प्रोमिला पत्नी रमेश को दस्त की शिकायत थी। इस दौरान उसने दवा के धोखे में पॉलिथीन में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।