फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। कोहला गांव निवासी धनराज से एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। धनराज ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को वह पुराना बस अड्डा स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। मशीन से पैसे नहीं निकलने पर वहां मौजूद दो युवकों ने मदद करने की बात कही। आरोप है कि युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड दे दिया। बाद में उनके बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें