फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तालाब ओवरफ्लो होने से 40 घरों में भरा पानी, लोग परेशान

Sat, 07 Sep 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के गांव खांडा में तालाब के ओवरफ्लो होने से बस्ती के एक घर में घुसा पानी। स्रोत:
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों ने राहत तो मिली है, लेकिन खांडा गांव के दो तालाब ओवरफ्लो हो गए। इसके कारण आसपास की बस्तियों में पानी भर गया। इसके चलते बस्ती के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। निकासी करवाने की स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण संदीप, राजकुमार, जगबीर, बलवान, जयभगवान, श्रीभगवान व जयकिशन का कहना है कि हेमराज वाला तालाब व सरती वाला तालाब शुक्रवार को हुई बारिश के बाद ओवरफ्लो हो गए। इस कारण बारिश का पानी उनकी बस्ती में आ घुसा, उनके करीब 40 घरों में पानी भर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्दी ही पानी नहीं निकाला गया तो बस्ती में बीमारी फैलने का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द निकासी करवाई जाए, ताकि वह अपने घरों में सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें