फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने से 40 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न

Sun, 23 Apr 2023 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव सिटावली के पास भैंसवाल डिस्ट्रीब्यूटरी पर निर्माणाधीन पुलिया के पास अचानक पानी पहुंच गया। जिसके चलते पुलिया के पास से डिस्ट्रीब्यूटरी टूट गई। इससे 40 एकड़ गेहूं की फसल व 30 एकड़ फांस जलमग्न हो गए। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से डिस्ट्रीब्यूटरी बंद करने की मांग की, जिसके बाद विभाग ने पानी को बंद किया, तब जाकर खेतों में पानी जाने से रूका।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पश्चिमी यमुना लिंक नहर से अलग होकर गुजर रही भैंसवाल डिस्ट्रीब्यूटरी में सिटावली गांव के पास अंडरग्राउंड पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, जिस वजह से डिस्ट्रीब्यूटरी को बंद किया गया था। रविवार को अचानक उसमें पानी आ गया। निर्माणाधीन पुलिया पानी के दबाव में धंस गई और पानी खेतों में भरने लगा। किसानों व ठेका कर्मियों ने पानी रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। जिसके बाद सिंचाई विभाग को फोन कर पानी को बंद करवाया। जिसके चलते 40 एकड़ गेहूं की फसल व 30 एकड़ फांस जलमग्न हो गए। किसानों ने सरकार से खराब फसल का मुआवजा देने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें