फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 40 एकड़ फांस जले, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

Mon, 22 Apr 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव नासिरपुर चौलका के खेतों में गेहूं के फांस में लगी आग की उठती लपटें। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। गांव नासिरपुर चौलका के खेतों में रविवार दोपहर को गेहूं के अवशेष (फांस) में आग लग गई। तेज हवा के साथ आग फैलती चली गई। किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद विधायक जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और एसडीएम को फोन कर मौके पर तीन दमकल गाड़ियां मंगवाई। जब तक आग पर काबू पाया तब तक 40 एकड़ में फांस जल चुके थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। रविवार दोपहर गांव नासिरपुर चौलका के खेत में गेहूं के अवशेष (फांस) में आग लग गई। आसपास के किसानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। आग फैलते हुए गांव खांडा के खेतों तक पहुंच गई। किसानों ने ट्रैक्टर से जमीन की जुताई कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना पाकर विधायक जयवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को फोन कर सोनीपत से दो और खरखौदा से एक दमकल गाड़ी मंगवाई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से नासिरपुर चौलका के किसान हरकिशन के आठ एकड़, आंवली निवासी कृष्ण के 22 एकड़, खांडा निवासी कृष्ण के छह एकड़ व रामकिशन व अन्य किसानों के करीब चार एकड़ फांस जल गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें