सोनीपत। कृषि विभाग ने अलग-अलग दवाइयों के 64 सैंपल लिए थे, जिनमें से चार सैंपल फेल पाए गए हैं। कृषि विभाग ने एक दवा विक्रेता के खिलाफ न्यायालय में केस दर्ज करवाया है, वहीं तीन के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। खरीफ सीजन में किसानों को बेहतर गुणवत्ता खाद, बीज व दवाइयां उपलब्ध हो सके यह सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग की टीम लगातार छापामार अभियान चला रही है। टीम ने दवाइयों के 72 सैंपल लिए थे। जिसमें से 64 सैंपल की जांच रिपोर्ट कृषि विभाग के पास पहुंच गई है। इसमें से चार सैंपल फेल पाए गए हैं। कृषि विभाग ने उन पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। संवाद