सोनीपत की खिलाड़ी बाएं से ज्योति, नेहा गोयल, निशा वारसी और मोनिका मलिक। प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी बेटियां : प्रीतम
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व खिलाड़ी व प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच कहती हैं कि राष्ट्रमंडल में बेटियां लगातार बेहतर खेल रही हैं। वह लय पकड़ चुकी हैं। ऐसे में वह अवश्य ही पदक लेकर लौटेंगी। उन्होंने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में भारत की बेटियों ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ही सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। ऐसे में उन्हें ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद मिली मानसिक मजबूती उनके लिए काफी कारगर होगी। मनोवैज्ञानिक दबाव भी ऑस्ट्रेलिया पर ही होगा। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि बेटियां अबकी बार पदक लेकर ही आएंगी।