फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला चिकित्सक के खाते से निकाले 37 हजार रुपये

Sat, 14 Oct 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गन्नौर की महिला चिकित्सक को साइबर अपराधियों ने 37 हजार रुपये का चूना लगा दिया। महिला चिकित्सक ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी गै। शास्त्री नगर निवासी डाॅ. नम्रता ने बताया कि उन्होंने 1 अक्तूबर को ऑनलाइन वेबसाइट फर्स्ट क्राई डाॅट काॅम से कुछ सामान मंगाने के लिए ऑर्डर किया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद सामान की डिलीवरी नहीं हुई। उन्होंने गूगल पर फर्स्ट क्राई डाॅट कॉम के कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा और फोन किया। कुछ ही देर बाद उनके पास दूसरे नंबर से फोन आया और उनसे फोन पे के माध्यम से हुए लेन-देन की जानकारी मांगी और उनके एसबीआई के खाते से 37 हजार 491 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने डाॅ. नम्रता की शिकायत पर साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें