फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शेयर मार्केट में कमाई का झांसा देकर 3.60 लाख ठगे

Sun, 20 Oct 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शेयर मार्केट व आईपीओ में रुपये लगाकर मोटी कमाई का झांसा देकर रेजिडेंट से 3.60 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत बहालगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एल्डिको काउंटी निवासी सुनील निझावन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप एडमिन अर्जुन हिंदुजा थे। इसके बाद 29 सितंबर को मोबाइल नंबर पर एक लिंक शेयर किया था। उन्होंने 14300 रुपये का पहला आईपीओ लिया और यह राशि शिव इंटरप्राइजेज को दी। उसके एवज में उन्हें 31018 रुपये मिले थे। इसके बाद उन्होंने छह लाख रुपये का शुभम पेपर का आईपीओ खरीदने की कोशिश की। इसके लिए पहले 3.60 लाख रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद उन्हें एक अन्य लिंक दिया गया, जिसे उन्होंने ज्वाइन कर लिया। 10 अक्तूबर से लिंक काम नहीं कर रहा है। उन्होंने आरबीएल के कार्यालय में टोल फ्री नंबर पर कॉल की तो पता चला की यह सब फर्जी है। उन्होंने दिए गए नंबर के कस्टमर केयर पर कॉल की तो कहा कि रुपये वापस लेने के लिए पहले 1.20 लाख रुपये देने होंगे। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें