सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 34 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि शिविर में नाम, मोबाइल नंबर व क्षेत्रफल कम या ज्यादा होने की त्रुटियां ठीक की जा रही हैं। विभाग के निर्देश के अनुसार प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन भी करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुल 1,97,757 प्रॉपर्टी हैं जिसमें से 62000 प्रॉपर्टी खाली हैं। संवाद