गोहाना। सैनीपुरा गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। शिविर में 32 लोगो ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर ग्राम पंचायत और प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा लगाया गया था। सरपंच प्रतिनिधि कर्मवीर सैनी ने बताया कि शिविर में लक्ष्मी सैनी, राकेश सैनी, उर्मिला, रामकरण, सुनील, राजमल, आजाद सिंह, ममता, स्वराज, राजेश, स्वीन, प्रवीन, आर्यन व उदय कुमार आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर पंकज सैनी, दीपक, राजेश कुमार, नरेश, राजबीर आदि उपस्थित थे। संवाद