राई। इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार अपने सारे वायदों को भूल चुकी है और आगामी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। अभय चौटाला गांव रेवली में जेपी रेवली की ओर से आयोजित सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। अभय चौटाला ने शनिवार को राई क्षेत्र के गांवों में दौरा शुरू किया था जो वहां देर रात तक चलता रहा। वहां उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट की फैसला भी लागू नहीं कर पा रही है। उसमें सरकार की ओर से एसवाईएल का पानी प्रदेश की जनता को देने की बात कही गई है। उन्होंने प्रदेश के इतिहास में भाजपा सरकार को सबसे कमजोर सरकार बताया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस फैसले को लागू नहीं करती तो वे 7 मार्च दिल्ली में जल युद्ध का ऐलान करेंगें।