खरखौदा। शहर की विभिन्न समस्याओं और प्रशासन के ढुलमुल रवैए को देखते हुए शहर के व्यक्तियों की बैठक मेजर रामफल मान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें व्यापक विचार विमर्श कर एक संगठन बनाने का फैसला लिया गया। जिसका नाम प्रयास खरखौदा रखा गया। बैठक में नवीन दहिया को सर्वसम्मति से संगठन का प्रधान बनाया गया। कार्य प्रबंधक की जिम्मेदारी लोकेंद्र राणा को सौंपी गई है। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि प्रयास खरखौदा का झुकाव किसी पार्टी विशेष की तरफ नहीं बल्कि शहर के विकास कार्यों की तरफ रहेगा। रामकरण, कुलदीप, राजेश कुमार, रामदिया, मोहन, अशोक, जितेंद्र, दिनेश सौदा, अशोक कश्यप व रविंद्र आदि बैठक में उपस्थित रहे।