फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 3 संतों को मिला निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अयोध्या में रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले के 3 संतों को निमंत्रण मिला है। एक कार्ड पर केवल एक व्यक्ति को ही समारोह में प्रवेश मिलेगा। निमंत्रण पत्र पर कोड भी लिखा है। उसी कोड के अनुसार समारोह में प्रवेश मिलेगा। पार्किंग भी कोड के अनुसार रहेगी। संतों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 21 जनवरी से पूर्व ही पहुंचना होगा, ताकि कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

विहिप के अनुसार समारोह में शामिल होने के लिए पूरे शेड्यूल के अनुसार ही जाना होगा। निमंत्रण पत्र व्यक्तिगत है। अर्थात एक निमंत्रण पर केवल एक ही व्यक्ति का प्रवेश संभव है। इसके अलावा विहिप की टीम संतों को पूरे शेड्यूल को समझा रही है। कार्ड पर कोड नंबर है, जिसके जरिए ही प्रवेश मिलेगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान राधेश्याम मित्तल और अभियान जिला संयोजक एवं विहिप के जिला मंत्री राजकुमार यादव के अनुसार जिले के 3 संतों के नाम निमंत्रण आया है। जिन संतों को निमंत्रण मिला है, उनमें दड़ौली स्थित श्रीमद्भगवत भक्ति आश्रम के संचालक महंत संपूर्णानंद महाराज, कालाका रोड स्थित बाबा भूरानंद बगीची के महंत बिजेंद्र पुरी महाराज व महाभारतकालीन शिव मंदिर कुंभावास-गोकलपुर के महंत धीरज गिरी महाराज शामिल हैं। इसके अलावा जिले के साथ लगते हुड़िया जैतपुर धाम के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वरदास महाराज को भी समारोह के लिए निमंत्रण मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें