फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 3 घायल

Mon, 04 Sep 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना-महम मार्ग स्थित भंडेरी गांव में बिजली निगम के सब स्टेशन के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार गांव कथूरा के तीन ग्रामीण घायल हो गए। परिजनों ने तीनों को पीजीआई रोहतक ले गए। बरोदा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव कथूरा के श्याम लाल ने पुलिस को बताया कि वह गांव के अनिल और मनोज के साथ बाइक पर गोहाना से गांव जा रहे थे। बाइक को अनिल चला रहा था। जब वे गांव भंडेरी में बिजली निगम के सब स्टेशन के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। तीनों ग्रामीण बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक पिकअप लेकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें